Politics

बीजेपी के वोटर ही E 20 पेट्रोल के खिलाफ, C-Voter के सर्वे में सामने आया सच

TCN Desk TCN Desk | 14 Jul, 2026 · 2 min read
बीजेपी के वोटर ही E 20 पेट्रोल के खिलाफ, C-Voter के सर्वे में सामने आया सच

C-Voter के ताजा सर्वे में E20 पेट्रोल को लेकर लोगों की चिंता साफ दिखाई दे रही है

C-Voter के ताजा सर्वे में E20 पेट्रोल को लेकर लोगों की चिंता साफ नजर आई। सर्वे के मुताबिक, आधे से ज्यादा लोग, यहां तक कि बीजेपी समर्थक भी, E20 पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते।

केंद्र सरकार E20 (20% एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है, लेकिन लोगों को माइलेज घटने और इंजन पर असर पड़ने की चिंता है।

सर्वे के अनुसार,

52.5% बीजेपी समर्थकों ने E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इनकार किया, जबकि सिर्फ 18.1% इसके पक्ष में रहे। 29.5% ने कोई राय नहीं दी। कुल मिलाकर 55.1% लोग E20 नहीं अपनाना चाहते, जबकि 17.1% इसके समर्थन में हैं। विपक्ष के 57.9% समर्थकों ने भी इसका विरोध किया।

52.8% लोगों का मानना है कि E20 के इस्तेमाल से गाड़ी की माइलेज घटती है, जबकि 54.2% को लगता है कि इससे इंजन पर बुरा असर पड़ सकता है। केवल 10.9% लोगों ने कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं होता। 56.3% लोगों का कहना है कि पुरानी, E10 के हिसाब से बनी गाड़ियों के लिए E20 अनिवार्य करना सही नहीं है।

75.9% लोगों ने पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल और E20, दोनों विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं 74.5% का मानना है कि E20 की कीमत सामान्य पेट्रोल से कम होनी चाहिए। हालांकि, सस्ता होने पर भी सिर्फ 40.8% लोग इसे अपनाने को तैयार हैं।

सरकार का दावा है कि E20 से कच्चे तेल का आयात घटेगा। इस पर 37.2% लोग पूरी तरह और 19.5% कुछ हद तक सहमत हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने इस दावे पर भरोसा नहीं जताया।

यह C-Voter स्नैप पोल 8-9 जुलाई के बीच 1,641 लोगों से फोन पर बातचीत के आधार पर किया गया। सर्वे का मार्जिन ऑफ एरर मैक्रो स्तर पर ±3% और माइक्रो स्तर पर ±5% है।

Tags BJPC-VoterCentral GovernmentCrude OilE20 PetrolEthanol BlendingFuel Economy