Politics

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF के कई जवान घायल

TCN Desk TCN Desk | 11 Nov, 2026 · 2 min read
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, CRPF के कई जवान घायल

मौके पर क्विक एक्शन टीम ने पहुँचकर इलाके को कॉर्डन ऑफ़ कर दिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए उचित कार्रवाई की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में एक आतंकी हमले में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स के कई जवान घायल हुए हैं। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ की अखरान पोस्ट, जो कि मीर बाज़ार इलाके के करीब है, उस पर मोटरबाइक सवार हमलावरों ने गोलियाँ चलाईं और मौक़ा-ए-वारदात से फ़रार हो गए। घटना दोपहर 2:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है।


मौके पर क्विक एक्शन टीम ने पहुँचकर इलाके को कॉर्डन ऑफ़ कर दिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए उचित कार्रवाई की जा रही है।

कुलगाम को दक्षिण कश्मीर का संवेदनशील इलाका कहा जाता है और श्रीनगर यहाँ से महज़ 70–75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, पर यहाँ आतंकी हमले का होना चिंता का विषय है देश की सुरक्षा की दृष्टि से। हालाँकि श्रीनगर, कुलगाम, शोपियां क्षेत्र में पहले भी आतंकी हमले होते रहे हैं। कुलगाम में इससे पहले आतंकी हमला 31 जुलाई 2026 को हुआ था, जिसमें दो प्रवासी मज़दूर मारे गए थे।


इन हमलों पर देश के रक्षा मंत्री और गृह मंत्री की टिप्पणी का अभी इंतज़ार है। यह देखना होगा कि सुरक्षा को लेकर किए गए दावों के बीच इन हमलों को लेकर मंत्री महोदय क्या कार्रवाई करते हैं।

शुरुआती खबरों में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की बात कही गई थी, जबकि बल के आधिकारिक बयान के मुताबिक गोलीबारी नाके पर तैनात जवानों पर हुई थी।

अधिक सूचना के लिए आने वाली ख़बरों का इंतज़ार किया जा रहा है।