Politics

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: दिल्ली में 150 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में, मुंबई में CJP ने खोला मोर्चा

TCN Desk TCN Desk | 37m ago · 5 min read
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: दिल्ली में 150 से अधिक प्रदर्शनकारी हिरासत में, मुंबई में  CJP ने खोला मोर्चा

यह प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की आलोचनाओं के बीच हो रहा है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन धीरे-धीरे तेज हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, अनुराग ढांडा, आतिशी और संजय सिंह सहित 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने अशोक रोड से प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया। नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 भी लागू की गई है, जिसके तहत बिना अनुमति सभाओं और प्रदर्शनों पर पाबंदी लगाई गई है।

लाइव अपडेट:-

कांग्रेस ने X पर एक पोस्ट में कहा, "ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं—उन्हें इस्तीफ़ा देना चाहिए और उनकी गिरफ़्तारी होनी चाहिए।"

पार्टी ने कहा कि NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में NSUI कार्यकर्ताओं ने इस मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला, आरोप लगाया कि इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और जाखड़ समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस ने कहा, "बीजेपी, जो सच से डरती और घबराती है, उसे याद रखना चाहिए—हम गांधी के अनुयायी हैं। आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें... हमारी आवाज़ को दबा नहीं पाएंगे। हम पूरी ताकत से अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ेंगे।"


कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ऐलान किया था कि सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो सीजेपी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग में हुई गड़बड़ी को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और लगातार इसे लेकर भाजपा पर अटैक कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आइसा नेता नेहा बोरा और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया है।

सेंट्रल दिल्ली में अब प्रदर्शनकारी किसी भी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने जब कुछ प्रदर्शनकरियो को दूर किया तब इन लोगों ने फिरोजशाह गोल चककर पर ही प्रदर्शन करना शुरु कर दिया, ये लोग चलते हुए ट्रैफिक के बीच में बैठकर नारेबाजी करने लगे औऱ ट्रैफिक रोक दिया।

छात्र संगठनों ने चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूचियों के प्रबंधन को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि,


क्या प्रदर्शन करने के लिए अनुमति की जरूरत होती है? आखिर यह गांधी का देश है। आज गांधी जयंती है। मैं कहना चाहता हूं कि देश को पुलिस स्टेट में बदल देने के बावजूद ज्ञानेश कुमार, पीएम और गृहमंत्री अपने गलत कामों को छिपा नहीं पाएंगे।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के प्रस्तावित मार्च को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। हालांकि, संगठनों ने लोगों को जुटाने की अपनी योजना पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। इनमें से एक संगठन के सदस्य के मुताबिक, लगभग 1,500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

यह प्रस्तावित लामबंदी चुनाव आयोग के मतदाता सूचियों में नाम काटने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों के व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच हो रही है।

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में समानांतर ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है।

दीपके ने पहले कहा था कि,

मुंबई पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि संगठन गांधी जयंती पर ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करेगा।

हालांकि, मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि बॉम्बे हाई कोर्ट के 2013 के एक आदेश के मद्देनजर वह शिवाजी पार्क में किसी सभा की अनुमति देने के लिए ‘अधिकृत नहीं है’। पुलिस ने यह भी कहा कि यह इलाका ‘शांत क्षेत्र’ है।

यह प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग की आलोचनाओं के बीच हो रहा है। विवाद एक अखबार की रिपोर्ट के बाद और गहरा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 मौकों पर फैसलों और आदेशों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज की थीं। इनमें से कुछ के बारे में उन्होंने कहा था कि वे उनकी जानकारी के बिना जारी किए गए थे।

दिल्ली में यूथ कांग्रेस ने भी अपना प्रदर्शन शुरू किया, जंतर मंतर जाने वाली सड़क पर प्रदर्शन हो रहा है।


सपा कार्यकर्ताओं का लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी। ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस ने पुतला छीना।हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं का बयान- लोकतंत्र की हत्या अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लियाहिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने इको गार्डन भेजा।

दिल्ली में आज प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है बाइक हो या कर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। जंतर मंतर से कई कई किलोमीटर दूर पहले बैरिकेड लगाए गए हैं और पुलिस किसी को भी सेंट्रल दिल्ली जाने नहीं दे रही है। कई लोगों की बहस पुलिस के साथ हो रही है। दिल्ली के लोधी रोड से सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्तों को भी पूरी तरह से बंद किया गया है यहां से भी किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।