गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर पंजाब जाएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, क्या संकल्प यात्रा से साध सकेंगे पंजाब के वोट?
नितिन नवीन के दौरे के साथ भाजपा का बड़ा धार्मिक और सामाजिक जनसंपर्क अभियान शुरू होना है।
पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए यह हफ्ता व्यस्त रहने वाला है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन कल पंजाब के जालंधर जिले के दौरे पर जाने वाले हैं तथा गुरु रविदास की 650 वीं जयंती पर पार्टी 2,558 किलोमीटर लंबी यात्रा भी निकालने जा रही है और इसके साथ ही राज्य में संभावित उम्मीदवारों से संबंधित निर्णय और शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन होने की स्थिति में सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है उनकी इस यात्रा के दौरान। चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए नितिन नबीन के अलावा सि.आर पाटील भी इस हफ्ते पंजाब के दौरे पर रहेंगे।
पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल चंडीगढ़ में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ आज बैठक करेंगे तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल जालंधर के बल्लां गांव से समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा का समापन 3 दिसंबर को वाराणसी के गोवर्धनपुर में संत रविदास की जन्मस्थली पर होना है।
भारतीय जनता पार्टी का कहना है की पाटिल के दौरे का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा के संगठन को मजबूत करना है और उनकी बैठकों में संभावित उम्मीदवारों और अकाली दल से गठबंधन होने पर सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
नितिन नवीन के दौरे के साथ भाजपा का बड़ा धार्मिक और सामाजिक जनसंपर्क अभियान शुरू होना है। यह यात्रा सात राज्यों के 46 शहरों से होकर गुजरेगी। पंजाब में यह 18 से 23 नवंबर के बीच 16 स्थानों से होकर गुजरेगी तथा इसके जरिए पार्टी कई विधानसभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुचने तथा उनसे जुडने की उम्मीद कर रही है।
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा है कि यह यात्रा जालंधर, होशियारपुर, मुकेरियां, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, बरनाला, रूपनगर, मोहाली और चंडीगढ़ से होकर गुजरेगी तथा इन शहरों में लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। यात्रा के निमंत्रण में वे लोगो से इस यात्रा में शामिल होकर, समारोह का हिस्सा बनने और सामाजिक सद्भाव, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश फैलाने में सहयोग देने के लिए अनुरोध कर रहे हैं तथा गुरु रविदास महाराज जी का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचाने को वे इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य बात रहे हैं।
रविदासिया समुदाय पंजाब का एक प्रमुख दलित सामाजिक-धार्मिक समुदाय है, जो 15वीं सदी के भक्ति संत गुरु रविदास की शिक्षाओं का पालन करता है। जालंधर के पास बल्लां गांव में स्थित डेरा सचखंड बल्लां इस समुदाय का सबसे बड़ा और प्रभावशाली आध्यात्मिक केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस डेरे का दौरा भी किया था। इस डेरे ने समुदाय की अलग धार्मिक पहचान को आकार देने, सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने और उसके राजनीतिक प्रभाव को मजबूत करने में एक अहम भूमिका निभाई है। पंजाब में रविदासिया समुदाय का समर्थन चुनावी नतीजों का रुख बदल सकता है। यही वजह है कि सभी राजनीतिक दल वर्षों से इस समुदाय का समर्थन हासिल करने की कोशिश करते रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी भी अब आने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर यही करना चाह रही है।

पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि इस यात्रा के जरिए गुरु रविदास का समानता, भक्ति और मानवता का संदेश देश के हर हिस्से तक पहुंचाया जाना है। पंजाब में इस जनसंपर्क अभियान की राजनीतिक अहमियत भी है। राज्य की करीब 32 फीसदी आबादी अनुसूचित जातियों की है। भाजपा उत्तर प्रदेश में भी गुरु रविदास के अनुयायियों से जुड़ना चाहती है, जहां 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
समरसता संकल्प यात्रा हाल के महीनों में पूरे पंजाब में भाजपा का दूसरा बड़ा जनसंपर्क अभियान होगा। इससे पहले पार्टी ने 18 से 30 सितंबर तक राज्य में नशा मुक्त यात्रा निकाली थी और नशा मुक्ति तो पंजाब में कई वर्षों से एक बाद मुद्दा रहा ही है। इस साल अगस्त के पहले हफ्ते में भाजपा ने अपने जिला मुख्यालयों पर कलश यात्राएं निकाली थीं तथा गुरु रविदास की 650वीं जयंती की तैयारियों के तहत पार्टी नेता वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से मिट्टी लेकर आए थे और यह मिट्टी पंजाब भर में पार्टी की जिला समितियों और गुरु रविदास के अनुयायियों के बीच बांटी गई थी।
सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की पहले खुलकर वकालत कर चुके हैं पर इसके बावजूद इस गठबंधन पर फैसला अभी बाकी है। ऐसा कहा जाता है की पंजाब के कुछ नेता ऐसा किए जाने के विरुद्ध हैं पर चुनाव के मद्देनजर ये देखना होगा की पार्टी के शीर्ष नेता इस मामले में क्या फैसला लेते हैं और राज्य बाकी नेता इस फैसले को किस तरह लेते हैं हालांकि दोनों ही परिसतिथि में नितिन नबीन की यह यात्रा राज्य के विधान सभा चुनाव के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी पर इसके क्या नतीजे होते हैं और इसके साथ आम आदमी पार्टी तथा काँग्रेस किस तरह की चुनावी रणनीति अपनाते हैं ये बातें भी आने वाले वक्त में देखने लायक होंगी।
