Politics

प्रदर्शनकारी छात्रों के आगे झुकी मोदी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

TCN News Desk TCN News Desk | 1h ago
प्रदर्शनकारी छात्रों के आगे झुकी मोदी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच जैसे ही इस इस्तीफे की खबर पहुंची, छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने जम कर जश्न मनाया।


Advertisement

बता दें कि शनिवार को जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच फिर से झड़प हुई, जिसमें पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं। हांलांकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना आते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।



कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस की बर्बरता के शिकार लोगों के समर्थन में रविवार को कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया था। रविवार को बिहार के कम से कम तीन ज़िलों में पत्थरबाज़ी की खबरें आईं, जहाँ NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। JJD प्रमुख और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वे एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे थे।

शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट में फेरबदल के जरिये शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, "प्रधान के इस्तीफ़े से कम कुछ भी मंज़ूर नहीं होगा।"

CJP नेता आशुतोष रंका ने शनिवार को कहा कि सरकार के साथ बातचीत सफल रही, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा उनकी मुख्य मांग बनी हुई है। शुक्रवार की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए CJP नेता ने कहा कि मुआवज़े और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ मामले वापस लेने की मांगों पर सकारात्मक प्रगति हुई है।