उद्योगपतियों की भूख तौलने वाले नरेंद्र मोदी क्या इतिहास भूल गए?
किसी उद्योगपति में अब तक इतनी हिम्मत नहीं है कि वे नरेन्द्र मोदी की सत्ता की भूख के बारे में जो हकीकतें हैं वे FICCI के समारोह में वहीं खड़े होकर उन के मुंह पर बोल सकें।
नरेन्द्र मोदी का पेट भरता ही नहीं!
नरेन्द्र मोदी ने अभी-अभी FICCI (Federation of Chambers of Commerce and Industries) में बोलते हुए उद्योगपतियों से कहा था कि, “आपकी भूख इतनी है, कितना ही खिलाओ, पेट भरता ही नहीं।” नरेन्द्र मोदी ने यह बात सरकार द्वारा उद्योगों को दी गई सब्सिडी और करों में दी गई छूट का लाभ उद्योगपतियों द्वारा ग्राहकों को नहीं दिए जाने की शिकायत करते हुए कही थी।
अगर सच में ऐसा हुआ है तो क्या नरेन्द्र मोदी उद्योगों को जो सब्सिडी या करों में जो छूट दी जा रही है वह बंद कर देंगे? क्या उन के 56 इंच के सीने में इतनी हिम्मत है?
हालाँकि, किसी उद्योगपति में अब तक इतनी हिम्मत नहीं है कि वे नरेन्द्र मोदी की सत्ता की भूख के बारे में जो हकीकतें हैं वे FICCI के समारोह में वहीं खड़े होकर उन के मुंह पर बोल सकें. वे चुपचाप नरेन्द्र मोदी को सुनते रहे और तालियाँ बजाते रहे. शायद उन्हें देश के उपभोक्ताओं को अभी और भी चूसना है।
एक ही बंदा था कि जिसने भरी सभा में अमित शाह के सामने बोलने की हिम्मत रखी थी. 2019 में नवम्बर महीने में मुंबई में Economic Times Award समारोह में राहुल बजाज ने कहा था कि, “समूचे भारत में भय का माहौल है और केंद्र सरकार की खुले तौर पर आलोचना करने में उद्योजक(entrepreneur) और आम आदमी भरोसा नहीं कर पाते।”
FICCI के समारोह में शायद राहुल बजाज हाजिर होते तो वे उठ खड़े हो जाते और नरेन्द्र मोदी की सत्ता की भूख के बारे में उन्हीं के सामने बोल देते।
उद्योगपतियों से इस तरह की बात करते हुए प्रधानमंत्री यह भूल जाते हैं कि भारत की आज़ादी के आन्दोलन में अंग्रेज सरकार के खिलाफ जमना लाल बजाज और घनश्याम दास बिड़ला ने महात्मा गाँधी का साथ दिया था और अपना धंधा भी बरक़रार रखा था।

खैर, मुनाफे के बारे में उद्योगपतियों के पेट न भरने की बात जितनी उन पर लागू होती है, उतनी ही नरेन्द्र मोदी पर स्वयं और भाजपा पर भी सत्ता के बारे में लागू नहीं होती क्या?
नरेंद्र मोदी के पास चाहे कितनी भी सत्ता क्यों न हो, फिर भी उनका पेट सत्ता से भरता ही नहीं है, ऐसा कहा जा सकता है या नहीं? थोड़े से उदाहरण लें:
(१) जब २०१७ में गुजरात विधानसभा में भाजपा को 99 सीटें मिलीं और उसे सत्ता प्राप्त हुई, सरकार उसी की बनी. तब भी भाजपा ने 2022 में अगला विधानसभा चुनाव आए इस से पहले कांग्रेस के 20 विधायकों को तोड़कर भाजपा में शामिल कर लिया था।
(२) 2022 में गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा को 182 में से 156 सीटें मिलने के बाद क्या नरेन्द्र मोदी की भाजपा का पेट भर गया? नहीं. उसने कांग्रेस के चार और विधायकों को तोड़कर अपने साथ मिला लिया!
(३) 2022 में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार को तोड़ा और भाजपा ने अपनी सरकार बना ली।
(४) 2020 में मध्य प्रदेश में कमल नाथ की सरकार तोड़ी और भाजपा ने अपनी सरकार बना ली।
(५) 2016 में उत्तराखंड में हरीश रावत की सरकार गिराई और भाजपा ने अपनी सरकार बना ली।
(६) 2014 के बाद गोवा, मणिपुर, मेघालय, कर्नाटक, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में भाजपा को बहुमत मिला ही नहीं था, इसके बावजूद भाजपा ने विधायकों को तोड़कर अपनी सरकारें बना लीं!
वोट चोरी कर के कितने राज्यों में भाजपा ने अपनी सरकारें बनायी हैं इस का तो कोई हिसाब ही नहीं लगा सकते. नरेन्द्र मोदी को पूरे भारत के सभी राज्यों में भाजपा की ही सरकारें चाहिए. इसी लिए वे सारे हथकंडे अपनाते हैं और अपनी सरकारें बनाते हैं. २०१४ में नरेन्द्र मोदी को और भाजपा को कोंग्रेस मुक्त भारत चाहिए था क्यों कि वे चाहते थे कि उन की सत्ता को चुनौती देने वाला कोई हो ही नहीं और उन की और भाजपा की सत्ता हमेशा के लिए बनी रहे. यह सत्ता की अमर्यादित, कभी पेट न भरने वाली भूख नहीं है तो और क्या है?
देखिए, नरेन्द्र मोदी की सत्ता की भूख इतनी बड़ी है कि वे देश में विपक्ष को ख़त्म करने का और तानाशाही लाने का हर एक रास्ता बना लेते हैं. वोट चोरी ऐसा ही एक रास्ता है।
नरेंद्र मोदी का सीना तो 56 इंच का है, उन का पेट पता नहीं कितने इंच का है, पेट भरता ही नहीं है।
Pro. Hemantkumar Shah
प्रो शाह जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और गुजरात में लंबे समय तक अध्यापन के बाद लेखन और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
