राहुल गांधी ने पहली बार सोनम वांगचुक पर दी प्रतिक्रिया, कहा, जंतर-मंतर से हटाया जाना गलत
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पहली बार सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर प्रतिक्रिया दी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पहली बार सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जंतर-मंतर से वांगचुक को हटाए जाने को 'गलत' बताया और केंद्र सरकार पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के खिलाफ बल प्रयोग का आरोप लगाया। राहुल गांधी का यह बयान वांगचुक को विरोध स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के कुछ घंटों बाद आया।
बता दें कि शनिवार सुबह वांगचुक को मेडिकल निगरानी के लिए जबरन पुलिस ने अनशन स्थल से उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया था। सोनम वांगचुक परीक्षा में अनियमितताओं को लेकरअनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जंतर-मंतर पर बैठे थे।
पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल ने केंद्र सरकार पर शांतिपूर्ण विरोध को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने लिखा कि,
"मोदी सरकार के मूल सिद्धांत 'असत्य' और 'हिंसा' हैं। अहिंसक भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को जंतर-मंतर से हटाना गलत है। पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं। कोई भी ताकत भारत के छात्रों और उन लोगों को, जो उनसे प्यार करते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती।"
बता दें कि वांगचुक को विरोध स्थल से तब हटाया गया, जब सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक एक मार्च निकाला जाना था।