Politics

Penguin से विवाद के बीच अब HarperCollins ने किया सोनिया गांधी की किताब छापने का ऐलान

TCN Desk TCN Desk | 38m ago · 4 min read
Penguin से विवाद के बीच अब HarperCollins ने किया सोनिया गांधी की किताब छापने का ऐलान

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: a Journey of Love को अब HarperCollins India इंडिया प्रकाशित करेगा।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: a Journey of Love को अब HarperCollins India इंडिया प्रकाशित करेगा। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए इस बहुप्रतीक्षित पुस्तक को अपने समय के सबसे चर्चित राजनीतिक संस्मरणों में से एक बताया।


प्रकाशन संस्था ने एक्स पर लिखा,

हार्पर कॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की किताब ‘‘Belonging: a Journey of Love’ प्रकाशित करेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित यह संस्मरण भारत में 10 नवंबर 2026 को जारी होगा। प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व की यह बेहद निजी कहानी भारत की यात्रा को भीतर से देखने का एक दुर्लभ अवसर देती है।”

किताब का वैश्विक विमोचन भी 10 नवंबर को प्रस्तावित है। इसमें इटली में सोनिया गांधी के बचपन से लेकर भारत आने, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से विवाह और भारतीय राजनीति के केंद्र में बिताए उनके कई दशकों की कहानी दर्ज होगी।

हार्पर कॉलिन्स के अनुसार, यह पुस्तक भारत के राजनीतिक और सामाजिक बदलावों पर एक अंदरूनी दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगी। बता दें कि इस संस्मरण के प्रकाशन की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब Penguin Random House India के किताब छापने से पीछे हटने को लेकर विवाद जारी है।

Indian Express ने एक सप्ताह पहले खबर दी थी कि सोनिया गांधी और Penguin Random House India के बीच संस्मरण प्रकाशित करने का समझौता टूट गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि HarperCollins India भारत में पुस्तक के प्रकाशन और वितरण का अधिकार हासिल करने के बेहद करीब है। बताया जा रहा है कि कई भारतीय प्रकाशकों ने किताब के एजेंट डेविड गॉडविन से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें सूचित किया गया कि हार्पर कॉलिन्स के साथ सौदा दो सप्ताह से भी पहले तय हो चुका था।

Indian Express की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेंगुइन इंडिया ने किताब की पांडुलिपि में परिवर्तन करने को कहा था जिसे सोनिया गांधी ने अस्वीकार कर दिया था। Penguin Random House India ने पांडुलिपि के एक हिस्से में कुछ “संपादकीय बदलाव और अंश हटाने” की मांग की थी, जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार नहीं किया। इसी कारण प्रकाशक और लेखिका के बीच सहमति नहीं बन सकी।

सोनिया गांधी इससे पहले कई किताबें लिख और संपादित कर चुकी हैं। हालांकि, इस पुस्तक पर काम कर चुके लोगों का कहना है कि यह उनके जीवन का अब तक का सबसे निजी और व्यापक विवरण है। नॉफ ने इसे “दुनिया की सबसे प्रमुख महिला नेताओं में से एक की रोमांचक आत्मकथा” बताया है, जिसमें प्रेम, परिवार और भारत जैसे हमेशा आकर्षित करने वाले देश की कहानी बेहद रोचक तरीके से प्रस्तुत की गई है।

नॉफ की ओर से जारी बयान में सोनिया गांधी के हवाले से कहा गया,

मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन बहुत कम विवरण उनके फैसलों के पीछे की वास्तविक प्रेरणाओं, उनके कार्यों और यहां तक कि उनकी मानवीय कमियों की सच्चाई तक पहुंच पाए हैं। मेरी कहानी पाठकों को उन सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों का एक विशिष्ट दृष्टिकोण भी प्रदान करती है, जिन्हें मैंने छह दशकों के दौरान करीब से देखा है।”

Belonging: a Journey of Love नामक यह पुस्तक सोनिया गाँधी के बचपन, प्रेम, परिवार और उनकी राजनीतिक जिंदगी की दिलचस्प कहानी है। कैसे एक इटली के छोटे गाँव में पैदा हुई एक लड़की भारत में राजनीतिज्ञ के रूप में एक उभर कर आती है। इस संस्मरण में सोनिया गांधी अपने जीवन का दस्तावेज प्रस्तुत करती है। जो उनके निजी और राजनीतिक जीवन का वर्णन करता है।

इस पुस्तक में सोनिया गाँधी इंग्लैंड के कैंब्रिज में राजीव गांधी से मिलने, शादी और साथ ही इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की मृत्यु का भी उल्लेख करती हैं। यह किताब सोनिया गांधी के बचपन से लेकर उनके रजिनीतिक जीवन का दस्तावेज है। सोनिया गांधी अपने राजनिक जीवन मैं आने वाले दबाव का विरोध और जीवन में आने वाली चुनौतियों का जिक्र करती हैं। किताब आखिर मूल रूप से एक साहसी स्त्री की कहानी है जो जीवन को सवारने और देश की सेवा करने का कार्य करती है।

इस किताब के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा है कि,


मैंने आपको जीवन की हर चुनौती का सामना अदम्य साहस और गरिमा के साथ करते देखा है। मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल पहले देखा था। पुस्तक का विषय में बात करते हुए राहुल कहते हैं “मुझे खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी - "अपनापन: प्रेम की यात्रा" - आखिरकार उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी जो आपसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूँ कि आप जैसी निजी इंसान के लिए अपनी इस खूबसूरत कहानी को दुनिया को बताना कितना मुश्किल रहा होगा। आज, उनके जन्मदिन पर, मैं पापा को मुस्कुराते हुए और अपनी प्यारी सोनिया को गर्व से देखते हुए देख सकता हूँ। प्यार सहित, राहुल”