Politics

हाइड्रोजन ट्रेन के शोर में बुलेट ट्रेन तो नहीं भूल गए आप?

TCN News Desk TCN News Desk | 2h ago
हाइड्रोजन ट्रेन के शोर में बुलेट ट्रेन तो नहीं भूल गए आप?

हाइड्रोजन ट्रेन की शोर में कहीं हम बुलेट ट्रेन के वादों को तो भूल तो नहीं गए।

हाइड्रोजन ट्रेन की शोर में कहीं हम बुलेट ट्रेन के वादों को तो भूल तो नहीं गए। वैसे भी आम भारतीयों की यह शिकायत है कि सरकार पिछले 11 सालों से यही करती आ रही है। जैसे हम अब पेट्रोल की कीमत कम करने की बात भूल गए, जैसे हम विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाने की बात भूल गए उसी तरह हम बुलेट ट्रेन के वादों को भी भूल जाए। मोदी सरकार भी तो यही चाहती है। इस बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर जापान के पूर्व मंत्री ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जापान के पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा ने एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा है कि,

Advertisement
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लेट होने की सबसे बड़ी वजह भारत सरकार का रवैया रहा है

माकिहारा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। ऐसा उन्होंने दावा भी किया है। उन्होंने कहा कि,

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर भारत सरकार ने कई बार किए वादे पूरे नहीं किए। समझौते हुए और फिर भारत सरकार पीछे हट गया। आखिरी समय तक भारत सरकार अपने हिसाब से शर्त भी बदलते रहा। यही वजह है कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया

माकिहारा ने अपनी पोस्ट में टॉयो केइजाई ऑनलाइन की एक रिपोर्ट भी साझा किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि बुलेट ट्रेन के सबसे अहम सेफ्टी सिस्टम (सिग्नलिंग सिस्टम) में जापान को शामिल नहीं किया गया।